Next Story
Newszop

निवाड़ी में लगातार तीन दिनों से बारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बुजुर्ग महिला और दो बच्चे बाल-बाल बचे

Send Push

निवाड़ी, 26 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हाे चुका है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश के दाैर जारी है। लगातार हाे रही बारिश के चलते नदियां उफान पर है। इधर निवाड़ी जिले में पिछले तीन दिनाें से हाे रही लगातार बारिश के चलते गुरुवार को एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और दाे बच्चे बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे वार्ड-6 तालपुरा मोहल्ले की है। कच्चे मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला मक्खन देवी के साथ उनके पोते अभय केवट (10) और शिवा केवट (7) मौजूद थे। लगातार तेज बारिश के कारण घर टपकने लगा। जिससे घर के अंदर पानी भर गया। यह देखते हुए मक्खन देवी के पोते उन्हें लेकर पास के मकान में जा रहे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से पीड़िता परिवार का घर में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। मक्खन देवी ने कहा कि उनके नाती ही उनके भगवान बने। अगर वे समय पर उन्हें बाहर नहीं ले जाते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Loving Newspoint? Download the app now