–पूरे सावन माह महानगर के 15 मंडलों में होगा सामूहिक रुद्राभिषेकप्रयागराज, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा महानगर के तत्वावधान में मंगलवार 15 जुलाई से सामूहिक रुद्राभिषेक की शुरुआत की गई। पूरे सावन माह प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों में यह आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में वेणीमाधव मंडल अंतर्गत दारागंज स्थित प्राचीन दशावमेध मंदिर में जनकल्याण की कामना को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रयागराज महानगर की ओर से महानगर के समस्त 15 मंडलों के प्रमुख शिवालयों मंदिरों में पूरे सावन महीने सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना भारत की संस्कृति है और इसी संस्कृति का पालन हम भारतवासी सदियों से करते आए हैं। सामूहिक रुद्राभिषेक उसी का एक माध्यम है।
इस दौरान भरत निषाद, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश निषाद अशोक तिवारी, मनोज शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, सुभाष वैश्य, नीरज दीक्षित, केके पाठक, विक्रमजीत सिंह भदोरिया, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
You may also like
घर में शराब रखने को लेकर भी तय है लिमिट, देखिये किस राज्य के लोगों को कितनी शराब रखने की है अनुमति
'पटियाला पेग' दिलजीत के इस गाने पर थिरकते हुए जाम छलकाने वाले भी नही जानते इस पेग का इतिहास, जान लें कैसे और कहां से हुई इसकी शुरूआत
Chor bazzar: इस शहर में हैं देश का सबसे बडा चोर बाजार, यहां कौडी के भाव बिकता हैं ब्रांडेड सामान
Aaj Ka Ank Jyotish 17 July 2025 : मूलांक 3 वालों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता होगा मजबूत, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
17 हार और सिर्फ दो जीत... सचिन के संन्यास लेते टीम इंडिया को क्या हो गया? रन चेज में सबसे फिसड्डी!