रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि राज्य में सत्ता से बाहर होकर भाजपा दुखी हैै, इसलिए हर मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैला रही है।
विनोद पांडे ने यह बातें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बातों पर प्रति प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह समानांतर सरकार चलाने की सपने से बाहर निकलकर राज्य के विकास में सहयोग करे।
पांडेय ने सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर भाजपा के रुख को आदिवासी समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू पहले ही सूर्या हांसदा के आपराधिक जीवन का पूरा विवरण सार्वजनिक कर चुके हैं। ऐसे व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता बताना भाजपा की साजिश है। भाजपा नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सूर्या पर दर्ज 24 से अधिक मुकदमों का सच क्या था और क्या अवैध खनन और तस्करी में उनकी संलिप्तता रही है।
नगड़ी भूमि विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्ववर्ती सरकारों का था। अब हेमंत सरकार के खिलाफ, आधे-अधूरे तथ्यों के आधार पर किसानों को भड़काने की कोशिश हो रही है। भाजपा के पास न तो जनादेश है और न ही कोई ठोस मुद्दा। कभी सीबीआई का सहारा तो कभी भूमि विवाद का बहाना बनाकर जनता को गुमराह करना ही उनकी राजनीति रह गई है। यदि भाजपा वास्तव में आदिवासी हितैषी है तो केंद्र सरकार से राज्य का बकाया खनिज राजस्व, विशेष पैकेज और एमएसपी की गारंटी की मांग क्यों नहीं करती।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
सजा पूरी होने के बाद भी दोषी को जेल में रखने पर मप्र. सरकार को फटकार, 25 लाख लगाया जुर्माना
टाइगर श्रॉफ ने पॉश मुंबई के इलाके खार में स्थित बेचा अपना फ्लैट
दो गाेतस्कर तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार, 14 गोवंश बरामद
नेपाल में सुरक्षा बलों से हिंसक झड़प में आठ प्रदर्शनकारियों की मौत, कई की हालत गंभीर
एकेटीयू दीक्षांत समारोह में शुभांशु शुक्ला को मिलेगी मानद उपाधि