जौनपुर,08 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया। मंगलवार को जौनपुर में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह के दौरान श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बलात्कार, हत्या, डकैती और छिनैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। योगी सरकार इन अपराधों को रोकने में असफल रही है। प्रदेश की योगी सरकार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के नियंत्रण में है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के पैसे से उद्योगपतियों की तिजोरी भर रही है। युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे शिक्षक बनने के अवसर कम हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि जनता कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर आशा से देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।समारोह में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने आभार व्यक्त किया। कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
आज का राशिफल: 09 जुलाई 2025 – जानिए सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
आज का धनु राशिफल,9 जुलाई 2025 : दिन उत्साह से भरा रहेगा, नए संपर्क बनेंगे
संविधान सुप्रीम, आंबेडकर चाहते थे कार्यपालिका के कंट्रोल से फ्री न्यायपालिका, महाराष्ट्र में बोले जस्टिस गवई
आज का वृश्चिक राशिफल, 9 जुलाई 2025 : आज उन्नति का दिन है, कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी
यूपी का मौसम 9 जुलाई 2025: मॉनसून ने फिर ली करवट, आज झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में भारी बारिश के आसार