रांची, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने ओडिशा के बालासोर की घटना के विरोध में सोमवार को रांची के कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
महिला कांग्रेस ने इस घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने एवं देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग की।
गुंजन सिंह ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को भाजपा की चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। साथ ही भारत की बेटियों को सुरक्षा और न्याय चाहिए।
पैदल मार्च कार्यक्रम में पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, कंचन चौधरी, शहनाज खातुन, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सरिता देवी, मीनू सिंह, सुन्दरी तिर्की, रेगिना लक्का, मीना राय, सीमा देवी, सलोनी, कविता, संध्या, रीता, रजिया सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जब शिव के मंदिर को तोड़कर मीट की दुकान बनाना चाहती थी सरकार फिर जो हुआ देखकर कांप उठे थे मुस्लिम`
करोड़पति बनने के चक्कर में भेज दी बीवी दुबई… वहां शेखों ने दबोचकर चबा डाली. दिन में कई-कई बार किया ऐसा हाल`
दीमक से परेशान हैं? मात्र 10 रुपये में बनाएं यह शक्तिशाली इंजेक्शन… बस लगाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ेंगी`
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर चीख-चीख कर देता है ये 5 इशारे, पर ज़्यादातर लोग कर देते हैं नज़रअंदाज़`
इस मंदिर के घड़े से असुर आज भी पीते हैं पानी, लेकिन दूध डालते ही हो जाता है ये चमत्कार`