रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
SM Trends: 3 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दिल्ली में खतरे के पार यमुना, लगातार बढ़ रहा जलस्तर, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी
700` साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जी की मूर्ति खाती है लड्डू पीती है दूध और जपती है राम नाम
RSSB प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
चोर-चोर` कहकर जिसे पीटा फिर अगले दिन उसी को बना लिया दामाद… आधी रात को ऐसा क्या हो गया