नई दिल्ली, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश के दक्षिण के खूबसूरत राज्य केरल में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना राज्य मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वह सजधज कर तैयार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न लगभग 10ः30 नवनिर्मित राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमित शाह के फोटो के साथ साझा की है। भाजपा के राज्य मुख्यालय का निर्माण केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर किया गया है। राज्य मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शाह लगभग सवा 11 बजे राजधानी के पुथारीकंडम मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो शाम साढ़े चार बजे कन्नूर भी जाएंगे। वहां प्रसिद्ध थलिपाराम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। उनके आज ही दिल्ली लौटने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
Travel Tips: मानसून में वीकेंड करना चाहते हैं एंजोय तो फिर पहुंच जाएं आप भी Trishla Farmhouse
हर महीने की टेंशन खत्म! बिना दवा के ऐसे पाएं पीरियड्स पेन से छुटकारा
कूनो से बुरी खबर; नामीबिया से लाई गई 8 साल की मादा चीता नाभा की मौत, शिकार के दौरान पैर हुआ था फ्रैक्चर
Delhi News: बिना लाइसेंस बेचे मेडिकल डिवाइस, 25 लाख के अवैध डिवाइस और दवाएं जब्त
एयर इंडिया प्लेन क्रैश: फ़्यूल कंट्रोल स्विच क्या होते हैं, इनका क्या काम होता है?