रांची, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . राजधानी रांची में श्रद्धालुओं ने मां काली को नम आंखों से विदा किया. शुक्रवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जल स्रोतों में किया गया. इस मौके पर भक्तों ने मां काली से अगले साल फिर से आने की प्रार्थना की.
वहीं न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड, डोरंडा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई. इसके पूर्व पूजा प्रांगण में मां काली का भव्य आरती और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया.
कंबल वितरण समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता के पिता स्वर्गीय शिव लाल गुप्ता की याद में किया गया. समिति ने बताया कि पूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोगो ने मां काली के दर्शन और पंडाल घूमने पहुंचे.
मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, सचिव अजय घोष, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, संगठन सचिव बिट्टू घोष,टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष भक्त अन्य मौजूद थे.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like

जेरेमी लालरिनुंगा : वो सैनिक, जो महज 19 की उम्र में बना 'गोल्डन ब्वॉय'

'मुझे नायक बनने की इच्छा नहीं', तेजस्वी यादव को फिर सुना गए सहयोगी कांग्रेस वाले पप्पू यादव

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली में टीचर की 5000 से ज्यादा भर्ती, बेसिक सैलरी ₹1.42 लाख तक, आने वाली है लास्ट डेट

महाराष्ट्र: डॉक्टर सुसाइड केस में भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस पर लगाया घटिया राजनीति करने का आरोप

जलेबी का हिंदी नाम क्या है? 99% लोग नहीं जानते हैं` यह वाला नाम, बता दिया तो मान जाएंगे ज्ञानी हो आप





