रांची, 28 जून (Udaipur Kiran) ।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शनिवार को मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। साथ ही अन्य जगहों पर दुआ करने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद फ़ुरक़ान अंसारी की अपील पर यह आयोजन हो रहा है।
फुरकान अंसारी ने इस सम्बंध में प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हज़ारों लोग मस्जिदों में नमाज़ के बाद विशेष दुआ में शिरकत कर गुरुजी की सलामती की दुआ मांग रहे है।
अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ नेता नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने हमेशा शोषितों और वंचितों की आवाज़ को बुलंदी दी है। आज जब वे अस्वस्थ हैं तो हम सबका कर्तव्य बनता है कि उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
Gas Cylinder Insurance: गैस सिलेंडर पर भी मिलता है इंश्योरेंस क्लेम, जानिए कैसे उठाएं इसका पूरा लाभ
आज के NYT Strands के लिए संकेत और उत्तर
भारत के बचे 4 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान, MI-CSK से 2 और GT-LSG से 7 खिलाड़ियों को मौका
मुख्यमंत्री रविवार को करेंगे राजस्थान सतत विकास के लक्ष्यों की वेबसाइट 2.0 की लॉन्चिंग
भामाशाह प्रदेश के बच्चों के सपनों को दे रहे नई उड़ान : मुख्यमंत्री