शिमला, 27 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 30 जून को कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे संस्थान में कार्यान्वित एवं प्रस्तावित स्वास्थ्य परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे और चिकित्सा संकाय के सदस्यों के साथ सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु सुझाव प्राप्त करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि यह दौरा मुख्यमंत्री की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ सुपर स्पेशियलिटीज चमियाणा में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से संवाद कर चुके हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते ढाई वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और तकनीकी उन्नयन प्राथमिकता के रूप में किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा अब तक कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया गया है। नए खंड चिकित्सा कार्यालय भी अधिसूचित किए गए हैं। साथ ही, अस्पतालों में 20 वर्ष से अधिक पुरानी चिकित्सा उपकरणों को एक वर्ष के भीतर बदलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के साथ वीकेंड बिताने की खास बातें
क्या अमिताभ बच्चन फिर से लौटेंगे 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में? जानें क्या कहा बिग-बी ने!
जावेद अख्तर ने संगीत की बदलती धारा पर उठाए सवाल, क्या खो रहा है भारतीय संगीत का जादू?
दिलजीत दोसांझ के समर्थन में इम्तियाज अली का बयान: क्या है विवाद की असली वजह?
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर, युवक ने मल खिलाने के आरोप का नकारा