नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
शादी से पहले पार्टनर के इस बॉडी पार्ट कोˈ गौर से जरूर देखें वरना हो सकती है हानि
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए कीजिए इनका सेवन
क्या बियर पीने से पथरी बाहर निकल जाती है?ˈ जाने विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं
'वंदे मातरम' के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति की वापसी, स्वतंत्रता दिवस से पहले फैंस को किया हैरान
अनेक रोग नाशक काया कल्प चमत्कारिक तेल जिससे बूढ़ाˈ भी जवान हो जाता है पोस्ट शेयर करना ना भूले