मुरादाबाद, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार काे पुलिस को दी तहरीर में अपने पूर्व पति और देवर पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता का कहना है कि आरोपित पति ने उसे कई साल पहले तीन तलाक दिया था, जिसका केस चल रहा है। उसने देवर पर भी पिछले साल रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।
क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसका निकाह थाना क्षेत्र निवासी रईश अहमद से हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। उसका केस न्यायालय में चल रहा है। वहीं सुसरालियों से भी उसका विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले उसके देवर शकील ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर उसने उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब वह जमानत पर है। सोमवार को उसका पूर्व पति और देवर उसके घर आए और उसे धमकी देते हुए कहा कि वह केस वापस ले ले। उसने मना किया तो दोनों उसके साथ मारपीट किए। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर दे दी गई है और मामले में जांच चल रही हैै।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like
भोगनाडीह की घटना के विरोध में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
जगन्नाथपुर रथ मेले में बारिश में भी नहीं डिगा श्रद्धालुओं की आस्था
एसएसपी हरिद्वार एवं जांच अधिकारियों को वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश होने के निर्देश
क्षतिपूर्ति दावा अधिकरण है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं नहीं
इटावा के डीएम व उपायुक्त श्रम हाईकोर्ट तलब