राकेश पाण्डेय
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन के अंदर ही एक सिपाही ने अपनी पत्नी को बेरहमी से डंडों से पीट डाला। यह दिल दहला देने वाली घटना बिछिया थाना क्षेत्र की विंध्याचल कॉलोनी पुलिस लाइन की है। पीड़िता सावित्री बर्मन ने थाने पहुंचकर अपने पति राजीव वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जो खुद रीवा पुलिस विभाग में तैनात हैं।
दीपावली के दिन बंद कमरे में हुई मारपीटसावित्री ने पुलिस को बताया कि दीपावली के दिन उसने अपने मायके सतना जाने की जिद की और पूजा का सामान मंगवाया था। बस इसी बात से गुस्साए पति राजीव वर्मा ने पहले तो डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और फिर घायल हालत में उसे पूरे दिन कमरे में बंद रखा। सावित्री का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने परिवार के साथ त्योहार मनाने की इच्छा जताई थी।
दहेज के लिए सालों से हो रही थी प्रताड़नासावित्री ने खुलासा किया कि उनकी शादी साल 2016 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। पहले भी यह मामला पन्ना के कुटुंब न्यायालय तक पहुंच चुका था। वहां समझौते के बाद राजीव उसे रीवा लेकर आया था। लेकिन अब एक बार फिर दीपावली के मौके पर हुए विवाद के बाद सावित्री ने हिम्मत जुटाई और बिछिया थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
You may also like

हींग के ये 13 औषधीय फायदे जान चौक जाएंगे आप, जो` खाये हींग वो बन जायेगा हेल्दी किंग, जरूर पढ़े

इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबर : 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

कपूर के अद्भुत उपाय: घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए

श्री राम की वानर सेना: युद्ध के बाद का रहस्य

घड़ियों का अनोखा मंदिर: जहां भक्त चढ़ाते हैं समय




