Health Tips :आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें ऐसी हो गई हैं कि पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर खाना सही से नहीं पचता है, तो यह ना सिर्फ पेट की तकलीफ देता है बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।
अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि उनके शरीर में कुछ बदलाव आ रहे हैं, जो आंतों में सड़े हुए खाने का संकेत हैं। अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
अचानक भूख में कमी
अगर आपको अचानक भूख कम लग रही है या घंटों भूखे रहने के बावजूद भी ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है, तो यह खराब पाचन का पहला संकेत हो सकता है।
मनपसंद खाना सामने होते हुए भी अगर आपका मन खाने से उठता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह संकेत है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा।
पेट से जुड़ी समस्याएं
जो लोग पाचन संबंधी परेशानियों से जूझते हैं, उन्हें अक्सर ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्ज, गैस, उल्टी या जी मिचलाना जैसी समस्याएं होती हैं।
पेट साफ नहीं होना, मलत्याग में कठिनाई और पेट में भारीपन महसूस होना भी खराब पाचन का लक्षण है। अगर ये लक्षण लगातार दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
जीभ पर सफेद परत
हमारी जीभ भी शरीर में होने वाली बीमारियों का आईना होती है। अगर जीभ पर मोटी सफेद परत दिखाई दे रही है, तो यह पाचन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
खराब पाचन के कारण बैक्टीरिया और यीस्ट इंफेक्शन बढ़ता है, जो जीभ पर सफेद परत के रूप में दिखाई देता है।
बाल और त्वचा पर असर
पाचन ठीक न होने के कारण बालों और त्वचा पर भी असर दिखता है। बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, पतले होना या स्किन पर कील-मुंहासे, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी समस्याएं पाचन खराब होने की निशानी हो सकती हैं। त्वचा भी रूखी, बेजान और डल नजर आने लगती है।
गैस और बदबू
खराब पाचन की वजह से गैस पास करने में तकलीफ, पेट में दर्द, डकार के दौरान जलन और शरीर या मुंह से बदबू जैसी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं।
शरीर में टॉक्सिंस जमा होने के कारण ये लक्षण और भी स्पष्ट हो जाते हैं।
सही समय पर पाचन सुधारें
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अपने खानपान में बदलाव लाएं, समय पर खाना खाएं, हाइड्रेटेड रहें और प्रोबायोटिक्स का सेवन बढ़ाएं।
यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। याद रखें, स्वस्थ आंतें ही स्वस्थ शरीर की नींव हैं।
You may also like
IND vs AUS: पहला वनडे कल, कोहली और रोहित को होगी मैदान पर वापसी, ऐसी हो भारत की प्लेइंग इलेवन!
मल्टीबैगर एग्रो स्टॉक में फंड रेज़िंग की खबर से एक्शन में आएगा स्टॉक, 400% का रिटर्न दे चुका है
पहले कहते थे वैकेंसी नहीं, अब पत्रकारों के समझाने लगे सीएम बनने का प्रॉसेस, चिराग ने नीतीश को लेकर ये कहा
BJP नेत्री ने लिया इकरा हसन का पक्ष, अभद्र टिप्पणी पर मचा बवाल!
अजीबोगरीब सवाल: IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले अनोखे प्रश्न