गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
IPL 2025: विराट कोहली ने खत्म की डेविड वार्नर की बादशाहत, रच डाला है ये इतिहास
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा, परिवार होगा साथ, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
कमर और पेट की चर्बी ऐसे होगी छू-मंतर, सिर्फ़ 15 दिन में दिखेगा जबरदस्त असर, जानें यह आसान तरीका ∘∘
21 अप्रैल को एक ही राशि पर चंद्रमा होने की वजह से इन राशियों की बदलेगी किस्मत…
ये फूल गांठ को गलाता है, कैंसर ठीक करता है, कुबड़ापन करता है दूर। जानिए और भी फायदे ∘∘