Money Laundering case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी।
ALSO READ:
वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
सैलरी में 10% तक का इजाफा! 7th Pay Commission की सिफारिश से निजी कर्मचारी हुए खुश
क्या आप जानते है बॉलीवुड स्टार्स के अंडरवर्ल्ड कोडनेम्स ?
Emerging Teams Asia Cup 2024: अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के सुफियान मुकीम के बीच हुई जुबानी जंग, देखें Video
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में जंग लगा मोर्टार शेल मिला, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने कुपवाड़ा का किया दौरा